What Is Content Writing In Hindi? Content Writer कैसे बने और पैसे कमाएँ?

आप घर बैठे Content Writing करके हज़ारो रूपये कमा सकते है। कैसे ? इसके लिए जानते है Content Writing क्या है, Content Writing कैसे करे, कैसे आप एक बेहतर कंटेंट राइटर बन के पैसे कमा सकते है।

Content Writing किसे कहते है ?

Content किसी प्रकार का कोई आर्टिकल और पोस्ट होता है और क्युकी उसे write किया जाता है इसलिए उसे content writing कहते है।

कंटेंट के बारे में : कंटेंट किसी भी प्रकार की जानकारी हो सकती है जो लोगों को कुछ समझा सकती है, सीखा सकती है, प्रेरित कर सकती है और शिक्षित कर सकती है।

Content Writing कैसे करते है और कैसे आप कर सकते है ?

कंटेंट राइटिंग करने के लिए सबसे पहले आपको लिखना आना चाहिए तभी आप किसी प्रकार का कंटेंट लिख सकते हैं। लिखने का मतलब कुछ भी नहीं होता। आप कुछ भी लिखकर कंटेंट राइटिंग नहीं कर सकते।

लिखने से पहले उसका एक पैटर्न बना ले। जिससे आप कंटेंट लिखते समय क्लियर रहे। क्युकी मैं नहीं चाहता की आप कुछ पैराग्राफ लिखकर सोचने लगे की अब क्या लिखना है। जब आप एक पैटर्न बना लेंगे तो आप इसे सभी कंटेंट में इस्तेमाल कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए यह पैटर्न देखे :

>Introduction

>Some Any Data

>Main Content

>Pros/Cons

>Related Questions

>Conclusion

जब आपके पास एक पैटर्न है उसके बाद आपके पास कुछ स्किल होनी चाहिए। जैसे टॉपिक की समझ, लिखने का ढंग, कंटेंट की क्लैरिटी, समझाने का तरीका आदि। यदि आपके पास कोई स्किल नहीं है तो हम आपकी मदद करेंगे एक कंटेंट राइटर बनने में।  

कैसे आप कंटेंट राइटर बन सकते है ?

#1. अपने अंदर ज्ञान भरना शुरू करे

 एक कंटेंट राइटर बनने के लिए पहले तो आपको किसी चीज के बारे में एक्सपर्टीज होनी चाहिए उसका ज्ञान होना चाहिए। तभी आप अच्छा लिख पाएंगे और ज्यादा लिख पाएंगे। तो सबसे पहले इंफॉर्मेशन को हासिल करना है।

जितना अधिक आप टॉपिक के बारे में जानते होंगे आप उतना ही अच्छे से उसे कंटेंट को डिफाइन कर पाओगे।

#2. अपनी अथॉरिटी को बिल्ड करो

अभी आप नए हैं कोई आपको नहीं जानता कौन आप पर विश्वास करेगा, कि आप एक बेहतर कंटेंट राइटर है और सभी से अच्छा लिख सकते है। अपना एक ब्लॉग बना ले जो आपका एक पोर्टफोलियो होगा।

यह आपके काम को दर्शायेगा। जिसे देख कर लोग आपको जज कर सकते है। अब आपको बोलने की जरूरत नहीं की मैं एक अच्छा कंटेंट राइटर हूँ।  

#3. रोजाना कुछ ना कुछ लिखें

कंटेंट राइटिंग को सीखने के लिए एकमात्र तरीका है प्रैक्टिस करना। यह प्रैक्टिकल ही हो सकता है। मेरा पोस्ट पढ़ने के बाद आप एक राइटर बन जायेंगे तो ऐसा नहीं होगा।

आपको लिखकर प्रैक्टिस करनी होगी। जैसे कहते हैं जो काम हम बार-बार करतेे हैं वह हमें आसान लगने लगता है। ऐसा इसमें भी है। अभी एक आर्टिकल लिखने में आपको चार-पांच घंटे लग रहे हैं। वही जब आपको एक्सपीरियंस हो जाएगा तब आप 2 घंटे में दो आर्टिकल लिख सकते हैं।

#4.पढ़ने के शौकीन बनो

राइटर पढ़ने के शौकीन होने चाहिए। जब आप रोज पढ़ते हैं तो आप उन लोगों के तरीकों को समझते हैं कि वह कैसे काम करते हैं और आप उनसे कैसे बेहतर कर सकते हैं।

जैसे की मैंने ऊपर बताया जितना आप पढ़ते है आप उतना ही अच्छे से आप किसी को समझा सकते है, उदाहरण दे सकते है।

#5. दस साल की बच्चे वाली सोच

हाँ यह आपको सुन कर अजीब लग रहा होगा। लेकिन आपको लिखना ही आसान तरीके से है की दस साल का बच्चा भी समझ जाये। आपको इस बात पर जोर देना है की आप जो भी लिखते है उसे आसानी से समझा जा सके।

आपके लिए सभी रीडर नए होने चाहिए।

आप कंटेंट राइटिंग से पैसे कैसे कमा सकते है ?

कंटेंट राइटिंग से पैसे कमाने के लिए आपको ऐसे लोगों को ढूंढना पड़ेगा जो कंटेंट लिखवाना चाहते हैं। इसके लिए आपको कुछ यह काम करने होंगे:

#1. ग्रुप और फोरम में जॉइन हो जाये

आप फेसबुक ग्रुप, टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करना है उसके बाद जैसे ही कोई कंटेंट राइटिंग की पोस्ट आती है। आप उनसे discuss करके काम करना शुरू कर सकते है। इसके लिए आपको ग्रुप में एक्टिव रहना होगा।

क्युकी आपके जैसे और लोग भी इस इन्तजार में रहते है की वह भी कटेंट राइटिंग करे।

#2. Quora पर प्रोफाइल बनाए

आपको जैसे पता होगा quora एक question answer वाला प्लेटफार्म है जिसमे ज्यादा से ज्यादा सवाल जवाब होते है। अच्छी बात यह है की आप यहाँ कंटेंट राइटिंग की प्रैक्टिस भी कर सकते है और

साथ मे कंटेंट राइटिंग के मंच ज्वाइन हो सकते है जिसमे आपको काम मिलने की ज्यादा सम्भावना है।

#3. Linkdin पर प्रोफाइल बनाए

लिंक्डइन एक ऐसा सोशल प्लेटफार्म है जो जॉब के लिए ही बना है। आप अपनी एक अच्छी सी प्रोफाइल बनाये। प्रोफाइल में अपना सारा डाटा डाले जैसे आपका वर्क एक्सपीरियंस, आपकी टॉप स्किल्स क्या है? प्रेजेंट में आप क्या काम करते है? आप कौन सी कम्पनी में काम करते है ?

कम्पनी की अथॉरिटी क्या है आदि। जब आप एक अट्रैक्टिव प्रोफाइल बना लेंगे। तब जैसी लोग आपकी प्रोफाइल को देखते है जिसको राइटर की आवश्यकता है वह  आपको hire कर सकते है। अधिकतर लोग अपने क्लाइंट्स को यही पर ढूंढ़ते है।

#4. बड़े ब्लॉग को ढूंढे

आप ऐसे ब्लॉग को ढूंढे जो बहुत सारा कंटेंट डालती है। जो बड़ी वेबसाइट के ओनर होते है उन्हें कंटेंट राइटर की तलाश रहती है। आपको उनके ब्लॉग पर जाना है और उन्हें कांटेक्ट करना है

फिर आप बता सकते है की आप उनके ब्लॉग पर कंटेंट राइटिंग करना चाहते है अगर उनको आवश्कयता होगी तब आपको वह hire किया जा सकता है।

#5. अपनी Skills को फैलाना

मैंने कहा अभी आप नए हैं इसलिए आपको कोई नहीं जानता होगा। जब लोग आपके पास नहीं आ रहे तो आपको ही लोगों के पास जाना होगा। रियल्टी यही है आपको इसमें हिचकिचाने की जरूरत नहीं

बहुत सारे राइटर ऐसे ही काम ढूंढ़ते है। और जब आपके पास एक्सपीरियंस हो जायेगा तो लोग आपके पास खुद आएंगे। इसके लिए अपने ब्लॉग में मेंशन कर सकते हैं कि आप एक कंटेंट राइटर के लिए Hire किए जा सकते हैं। इस तरह आप खुद को परमोट कर रहे होते है।

Leave a Comment