Future में Blogging कैसी होगी? Bloggers का भविष्य

अगर आप भी एक ब्लॉगर है तो यह आपको जानना चाहिए की ब्लॉग्गिंग का भविष्य क्या है। यह कितना ज्यादा बदलेगा, क्या-क्या बदलेगा ? एक ब्लॉगर को क्या करने की जरूरत होगी।

हमे किन – किन चीज़ो के लिए तैयार रहना चाहिए।

ब्लॉग्गिंग का भविष्य क्या है?

ब्लॉग्गिंग करना इतना आम हो चूका है की ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए अधिकतर लोग ब्लॉग्गिंग को ही चुनते है। ऐसा इसलिए है क्युकी इसमें आपको बहुत कम निवेश करना पड़ता है।

कम निवेश तो ठीक है उसके साथ फ्री में भी लोग ब्लॉग बना कर के पैसा कमा रहे है। अभी हम भविष्य के बारे में सोचते है तो मन घबराता है की क्या आगे भी लोग ब्लॉग्गिंग से पैसे कमा पाएंगे या नहीं।

एक बहुत अच्छा उदाहरण है अगर आप गूगल पर सर्च करते हो तो आप देखेंगे की एक ही टॉपिक्स पर कितने ब्लॉग लिखें गए है जिससे साफ नज़र आता है ब्लॉग्गिंग करना आम हो चूका है।

ब्लॉग्गिंग का Future कैसे रहेगा ?

#1. Image के साथ इन्फोग्राफिक्स और चार्ट

जहां तक मुझे लगता है कि आने वाले समय में ब्लॉगिंग में सिर्फ text ही शामिल नहीं होंगे, उन्हें और बढ़ावा दिया जा रहा है टेक्स्ट के साथ इमेजेस, इंफोग्राफिक चार्ट, पॉडकास्ट का इस्तेमाल किया जायेगा।

क्योंकि इससे उनको लगता है कि उपयोगकर्ता कंटेंट के बारे में ज्यादा अच्छे से समझ सकता है। ब्लॉगिंग केवल लिखना ही नहीं है, बल्कि उसके साथ और भी चीजें एम्बेड करना जरूरी होगा। तो यह एक बड़ी चीज है जो बदलेगी।

#2. YouTube VS Blogs

बहुत सारे लोगों को यह लग रहा है कि युटुब के वीडियोस आ जाने पर ब्लॉगिंग कंटेंट खत्म हो रहा है यह कुछ हद तक सही भी बोला जा रहा है। क्युकी सभी कंटेंट वीडियोस में produce किया जा रहा है

जिससे ब्लॉगिंग की गति थोड़ी धीमी हो गयी है। जो लोग गूगल पर सर्च करते थे आज वह सीधा यूट्यूब पर सर्च करके अपना जवाब पा लेते हैं। तो आने वाले समय में यह थोड़ा सोचने वाला हो सकता है की यूट्यूब पर सिर्फ वीडियो ही देखी जाएगी लोगो का ब्लोग्स पढ़ना कम हो जाएगा।

पर निष्कर्ष यह निकलता है की youtube और blogs का कोई मुकाबला है ही नहीं। क्युकी जो कंटेंट हमे ब्लोग्स में मिलता है उतना रिलेवेंट youtube नहीं दे सकता।

#3. 85% जानकारी पहले ही मौजूद है

जो लोग ब्लॉग पढ़ना पसंद करते वह आज खुद अपना ब्लॉग बना कर आर्टिकल पब्लिश कर रहे हैं। तो ऐसा बोला जा रहा है कि आने वाले समय में केवल ब्लॉग ही ब्लॉग होंगे और पढ़ने वाला कोई नहीं होगा।

जहां तक मुझे लगता है तो यह केवल 35% सही है। क्योंकि 2020 साल के मुकाबले दिखे तो 2021 में बहुत सारे नए स्टार्टअप शुरू किए गए हैं। अब सीखने के लिए लोग इन्हें पढ़ना चाह रहे है।

#4. ब्लॉग पर कोई ट्रैफिक नहीं होगा

 मुझे यह सुनकर हंसी आती है कि लोग कहते हैं ब्लॉग्गिंग डेड हो चुकी है। हाँ यह सच है ब्लॉग्गिंग डेड हो चुकी है, लेकिन उन के लिए जो ब्लॉग्गिंग करने का तरीका नहीं जानते।

लाखो लोग आज भी ब्लॉगिंग से पैसा कमा रहे हैं और आगे भी कमाएंगे। बस कमाने का तरीका थोड़ा बदल सकता है। हम इतना कह सकते है की अभी अगर आप दिन का $10 कमा रहे है तो आने वाले समय में आप $5 ही कमाए

क्युकी ट्रैफिक का बटवारा हो रहा है।

#5. कंटेंट की क्वालिटी को बढ़ावा दिया जाएगा

अभी भी हमे पोस्ट को रैंक करने के लिए हाई क्वालिटी कंटेंट लिखना होता है तो यह चीज तो हमेशा ही रहेगी। आज, कल और परसो भी। लेकिन हो सकता है आने वाले समय में 2023, 2024 और 2025 में उनको और स्ट्रिक्ट कर दिया जाएगा।

जो थोड़ा बहुत आज scam करके थोड़े टाइम के लिए रैंक कर जाते है। गूगल यह चीज़ जड़ से ही खत्म कर देगा। फिर यदि कोई स्कैम जैसी चीज़ करता है तो उसे उसी समय पेनल्टी लग जाएगी। यह चीज है जो होने की पूरी संभावना है।

#6. गूगल एड्स का अप्रूवल लेना मुश्किल।

गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल लेना कोई आसान बात नहीं है। हां अगर आप एक नए ब्लॉगर है। मैं अभी भी ऐसे लोग देखता हूं जो बोलते हैं कि उन्हें गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल नहीं मिल रहा।

तो आशा है कि यह भविष्य में जाकर और स्ट्रिक्ट कर दिया जाएगा। जिससे अगर कोई नया ब्लॉगर अप्रूवल ले लेता है तो वह बड़ी बात होगी।

अंत में ब्लॉगिंग का भविष्य कैसा है ?

तो सभी बातों को देखकर और परख कर यह निष्कर्ष निकलता है कि ब्लॉग्गिंग का फ्यूचर तो है लेकिन जितना आज एक ब्लॉगर कमा रहे है वह बाद में और दूसरे ब्लॉगर के साथ डिवाइड हो जायेगा।

और उस समय थोड़े पैसा भी कमाना एक बड़ी बात हो सकती है। क्युकी भविष्य में गूगल के एल्गोरिथ्म और कड़े हो जायेंगे जिसको समझने वाला ही रैंक कर पायेगा।

मेरी एक जरूरी सलाह :

टाइम के साथ खुद को बदले। क्युकी बोलते है ना “Without Change Not Growth”

Leave a Comment