आज हम भारत के बेस्ट 20 ट्रैवल ब्लॉग के बारे में बताने वाले हैं जो भारत में सबसे प्रसिद्ध है।
इन सभी ट्रैवल ब्लॉगर ने अपनी रुचि को ही एक करियर के रूप में अपना लिया और अब वह भारत के सबसे बेस्ट ट्रवेलेर ब्लॉगर कहलाते है।
Top 20 Indian Travel Blogs List – 2022
No#1. शिव्यानाथ (ब्लॉग – The Shooting Star)
शिव्या नाथ का नाम बहुत बड़े प्लेटफार्म जैसे – द टाइम्स ऑफ इंडिया और रिपब्लिक भारत में जिक्र किया गया है। इन्होंने एक कारपोरेट नौकरी छोड़ दी और ट्रैवलिंग में अपना करियर बनाया और अब लेखिका के रूप में अपने ब्लॉग पर पोस्ट लिखा करती है।
शिव्या नाथ जी ने 4 महाद्वीप में लगभग 20 देशों में सफर किया है और उस सफर के दौरान अपनी बातें लोगों के साथ अपने ब्लॉग “द शूटिंग स्टार” पर शेयर की हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आती है।
No#2. देवेशजोशी (ब्लॉग – Footloose Dev)
देवेश जोशी जी नई दिल्ली के रहने वाले हैं। इनका ब्लॉग बेहद रूचि वाला है। देवेश जोशी जी 25 से 26 देशों में रह चुके हैं। वह काफी बड़े-बड़े देशों में यात्रा कर चुके हैं जैसे – जर्मनी, इंडोनेशिया और सिंगापुर आदि।
जब आप इनके ब्लॉग को पढ़ेंगे तो आपको लगेगा कि आप खुद ट्रेवल कर रहे हैं। वह ट्रैवल ब्लॉग तो चलाते ही है साथ में वह एक बढ़िया फोटोग्राफर भी है।
पहली बार सन् 2016 में उन्हें ट्रैवलिंग ब्लॉग के जरिए कुछ कमाई हुई, तब उन्होंने उसे करियर बनाने का निर्णय लिया, तब से वह ब्लॉग चला रहे हैं।
No#3. लक्ष्मीशरथ (ब्लॉग – LakshmiSharath)
“लक्ष्मी शरथ” ट्रैवल ब्लॉगर बनने से पहले वह कई मीडिया संगठनों में काम करती थी। करीब 15 साल बाद उन्होंने अपनी नौकरी को छोड़ा और पांच महाद्वीपों में 25 देशों में यात्रा की।
उनका सपना था की वह पूरी दुनिया घूमे। वह छोटे गांव से लेकर, बड़े – बड़े शहर घूमना पसंद करती है। उन्हें भारत की ऐतिहासिक जगह बेहद पसंद है।
No#4. अनुराधागोयल (ब्लॉग – IndiTales)
अनुराधा जी ने अपने ब्लॉग को सन 2004 से शुरू किया और आज एक सफल ट्रैवलिंग ब्लॉग चला रही है। इस ब्लॉग से पहले वह 12 वर्षों तक किसी उद्योग में काम कर रही थी। वह अपने ब्लॉग में लेखिका तो है ही, साथ में उन्होंने कई पुस्तकें भी प्रकाशित की है जैसे –
लोटस इन द स्टोन – सेक्रेड जर्नी इन इटर्ना इंडिया” (2020), “अनयूजुअल टेम्पल्स ऑफ इंडिया” (2020), “भारत के अनोखे मंदिर” (2020) और “द माउस चार्मर्स” सहित। सबसे पहले उन्होंने ब्लॉगस्पॉट डॉट से अपने ब्लॉग की शुरुआत की फिर उसे बड़े पैमाने पर गई।
No#5. शालूशर्मा (ब्लॉग – ShaluSharma)
शालू शर्मा जी बिहार राज्य की रहने वाली है। शालू शर्मा जी का यह बेहद प्रसिद्ध ब्लॉग है। वह एक Passionate लेखिका है। जो भारतीय यात्रा में रुचि रखते हैं, उनको यह ब्लॉग बेहद पसंद आने वाला है।
शालू शर्मा जी के पाठक उनसे खुद कहते है कि वह बिहार के सभी पर्यटन स्थलों का दौरा करें और उनके साथ एक्सपीरियंस शेयर करे।
No#6. शंकर (ब्लॉग – Be on the Road)
शंकर जी एक प्रोफेशनल ट्रैवल ब्लॉगर है। वह कहते हैं कि यात्रा ही उनकी जिंदगी है। करीब 8 साल नौकरी करने के बाद, उन्होंने कुछ अलग करने का सोचा फिर उन्होंने ट्रेवलिंग करने के बारे में सोचा और शुरू हो गए।
उनका कहना था कि उनको ट्रैवलिंग ब्लॉगिंग और फोटो फोटोग्राफी करना बेहद पसंद है। वह अपने ब्लॉग पर ट्रैवल ब्लॉग्स के टिप्स लोगों के साथ शेयर करते हैं।
No#7. सिद्धार्थजोशी (ब्लॉग -The Wanderer)
सिद्धार्थ जोशी दुनिया भर के देशों का दौरा करते हैं और लोगों के साथ ट्रैवल के टिप्स साझा करते हैं। उन्होंने 2010 में ब्लॉग शुरू किया और आज दुनिया के 20 सबसे बड़े ब्लॉग में शामिल है
सिद्धार्थ जोशी जी एक फोटोग्राफर, डिजाइनर और ब्लॉगर है। उनकी एक पंक्ति है कि “बाधाओं को यात्रा ही तोड़ सकती है”
No#8. मैरीलेनवार्ड (ब्लॉग – Breathe Dream Go)
इन्होने अपने ब्लॉग की शुरुआत सन 2009 में की। यह ब्लॉग इतना सफल रहा कि इन्हें काफी सारे पुरस्कार से सम्मानित किया गया जैसे National Tourism Award .
जैसे कि मैंने आपको ऊपर बताया 2009 में यह ब्लॉग लांच किया गया, इससे पहले वह 4 साल केवल ब्लॉगिंग यात्रा ही कर रही थी। इसके बाद उनको विचार आया की उन्हें लोगों के साथ अपना एक्सपीरियंस भी साझा करना चाहिए।
No#9. अजयजैन (ब्लॉग – Kunzum)
अजय जी एक Passionate ट्रैवलर ब्लॉगर है। 2007 में इन्होने ब्लॉग शुरू किया। जब वह अपने ब्लॉग पर अपनी बातों को रोमांचक तरीके से रखते हैं और उनके साथ वीडियो और तस्वीरें प्रकाशित करते है
तो वह लोगों को बहुत भाँति। ब्लॉग पर प्रतिक्रिया देखकर वह और मोटिवेट होते और अपनी जर्नी को और आगे बढ़ाने पर विचार करते।
No#10. सैमऔरस्वाति (ब्लॉग -The Tales of a Traveler)
सैम और स्वाति दोनों यात्रा से प्यार करने वाले लोग हैं। जो दुनिया भर के देशों में घूमते हैं और उस देश के रीति – रिवाज और संस्कृति को लोगों के साथ अपने ब्लॉग पर सांझा करते हैं।
सैम और स्वाति सिर्फ 3 सालों में अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों और 22 राज्यों की यात्रा की है।
No#11. अमीभाटी (ब्लॉग – Thrilling Travel)
“अमी भाटी” एक ट्रैवल ब्लॉगर और लेखिका होने के साथ-साथ एक मां भी है। वह मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट रह चुकी है। वह काफी सारे बड़े प्लेटफार्म में featured भी है जैसे – दैनिक जागरण, BBC Travel और Deccan Herald आदि।
यदि आप उनमें से एक है जो छुट्टियों में घूमने जाने की स्थलों की खोज करते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।
No#12. उमंगत्रिवेदी (ब्लॉग – Travelmax)
उमंग त्रिवेदी जी ने अपने ब्लॉग को 2013 में शुरू किया। उनको पहाड़ों में रहना बेहद पसंद है। वह कहीं भी किसी यात्रा को शुरू करने से पहले एक सूची तैयार कर लेते थे कि वह कहां – कहां जाना चाहते हैं और कहाँ खाना चाहते है।
उनका मानना था कि सूची बनाने से वह अपना काफी समय बचा लेते हैं।
No#13. अन्ना (ब्लॉग – Global Gallivanting)
अन्ना UK की रहने वाली है वह बताती है कि यदि कोई ट्रैवलिंग करना चाहता था तो वह कम बजट में भी यात्रा का आनंद उठा सकता है। यदि आप पढ़ना चाहते हैं कैसे ? तो आपको इनके ब्लॉग को विजिट करना होगा।
उनकी जिंदगी में एक मोड़ आया जब उनको पता लगा कि उनकी आंख का ऑपरेशन होने वाला है तब उनको यह एहसास हुआ कि वह अपने सपने को मार रही है। जिंदगी बहुत छोटी है, उन्हें पूरा करने के लिए उन्होंने ट्रवेलिंग को चुना।
उनका कहना था कि यात्रा केवल आपको आनंद नहीं देती, वह आपको बहुत कुछ सिखाती है।
No#14. इंद्राणीघोष (ब्लॉग – iSharethese.com)
इंद्राणी घोष पहले भारतीय वायुसेना की कर्मचारी थी। उन्होंने जिंदगी में कुछ हटकर करने का सोचा। उनका एक छोटा परिवार होने के बाद
उन्होंने अपने परिवार के साथ एक खूबसूरत यात्रा की। उन्होंने 22 से अधिक देशों में यात्रा की और 250+ से ज्यादा शहरों में सफर किया।
No#15. धीरजशर्मा (ब्लॉग – Devil on Wheels)
धीरज शर्मा जी हिमालय से प्यार करने वाले एक व्यक्ति है जो भारत के एक मशहूर ट्रैवलर ब्लॉगर है। यदि आप भी उनमें से एक है जो हिमालय की मार्गदर्शिका चाहते है। आप इनके ब्लॉग पर आ सकते हैं। हमें यकीन है आपको काफी पसंद आएगा।
No#16. अरविंदजीजे (ब्लॉग – AravindGundumane)
अरविंद जी अपनी यात्रा के रोमांचक किस्से लोगों को अपने ब्लॉग पर सुनाया करते हैं। इसके लिए वह अपने ब्लॉग पर यात्रा के वीडियो और तस्वीरें डाला करते हैं। अरविंद जी ने आज तक 36 देशों और साथ में 6 महाद्वीपों का दौरा किया हुआ है।
वह सोलो ट्रिप कम किया करते है और दोस्त, परिवार के साथ घूमना ज्यादा पसंद करते है।
No#17 अमृताऔरअग्नि (ब्लॉग – Tale of 2 Backpackers)
अमृता और अग्नि भारत के दो लोग यात्रा से प्यार करने वाले हैं। दोनों अपनी यात्राओं का एक्सपीरियंस लोगों के साथ अपने ब्लॉग पर साझा करते हैं। लोगों ने ही उन्हें बताया कि वह अपने ब्लॉग क्यों नहीं बनाते। ताकि लोग भी उनकी कहानी को पढ़ सके।
तब “Taleof2Backpackers” ब्लॉग का जन्म हुआ। अमृता और अग्नि पिछले 12 सालों से यात्रा कर रहे हैं और लोगों के साथ अपना एक्सपीरियंस बांट रहे हैं। उनका कहना था कि वह धीरे-धीरे पूरी दुनिया की यात्रा कर लेंगे, उनका उद्देश्य बहुत बड़े-बड़े होटलों में घूमना ही नहीं बल्कि, छोटे – छोटे शहरों और ग्रामो में भी घूमना था।
No#18. रेशमानरसिंग (ब्लॉग – The Solo Globetrotter)
यदि आप उनमें से एक है जो सोलो ट्रिप करना पसंद करते हैं। तो आपको इन्हें पढ़ना चाहिए। नौकरी के दौरान ही उन्होंने यह ब्लॉग खड़ा किया। जिसमें वह जब छुट्टियों पर जानी वाली यात्रा के एक्सपीरियंस अपने ब्लॉग पर लोगों के साथ शेयर करती थी।
रेशमा नरसिंग जी ने अपने जीवन में 35 से अधिक देशों में यात्रा कर ली है। यह भारत के सबसे अच्छे ब्लॉग में से एक है।
No#19. शुभममानसिंगका (ब्लॉग – Travel Shoe Bum)
जो कम बजट में और अकेले सफर करना पसंद करते हैं यह ब्लॉग उनके लिए खास है। शुभम मानसिंगका जी ने 4 देशों से अधिक और 24 राज्यों में यात्रा की है।
यह यात्राएं उनकी काफी रोमांचक रही है जिसे उन्होंने अपने ब्लॉग में साझा किया हुआ है जिसे आप अभी पढ़ सकते हैं।
उन्होंने अपनी ट्रैवलिंग यात्रा 6 वर्ष पहले ही शुरू की है। उन्होंने अपनी जिंदगी की पहली यात्रा लद्दाख से शुरू की थी।
No#20 संदीपाऔरचेतन (ब्लॉग – SandeepaChetan)
संदीपा चेतन यात्रा के बड़े गुलाम है, इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और घर को बेच डाला। इन्होने दक्षिण अमेरिका, न्यूज़ीलैंड और पूर्व एशिया में बड़े पैमाने पर यात्रा की है।
संदीपा और चेतन जी ने अपने ब्लॉग पर चरण दर चरण यात्रा की सभी मार्गदर्शिका बनाई हुई है।आप यहाँ से काफी कुछ सीख सकते है।
Conclusion : आज हमने भारत के 20 सबसे मशहूर ट्रेवल ब्लॉग देखे, जो अपने ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस को अपने ब्लॉग पर साँझा करते हैं और ट्रैवल करने टिप्स लोगों को बताते है।
> Frequently Asked Questions :
Q1. भारत का सबसे मशहूर ट्रेवल ब्लॉग कौन सा है ?
Ans : भारत का सबसे मशहूर ब्लॉग “The Shooting Star” है जो शिव्या नाथ जी चलाते है।
Q2. दुनिया का No.1 ट्रवेलेर कौन है ?
Ans : Marco Polo
Q3. दुनिया का सबसे मशहूर ट्रेवल ब्लॉग का नाम क्या है ?
Ans : Dan Flying Solo, दुनिया का सबसे मशहूर ट्रेवल ब्लॉग है।