Top 20 Motivational and Inspirational Blogs in Hindi

जीवन में सफल होने के लिए हर समय मोटिवेट रहना बहुत मुश्किल है, इसी को देखते हुए हम भारत के बेस्ट ऐसे मोटिवेशनल और इंस्पिरेशनल ब्लॉग लेकर आए हैं, जो आपके अंदर एक जुनून पैदा कर देंगे।

यह ब्लॉग लिस्ट आपकी मदद करेगी, आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में और हर समय मोटिवेट रहने में।

Your Life Your Way (Nancy Bishop)

“नैंसी जी” इस ब्लॉग की फाउंडर है। नैंसी जी अपने ब्लॉग पर जीवन में खुश रहने के राज को अपने ब्लॉग पर सांझा करती है। जिसमे उनका अधिकतर खुद का एक्सपीरियंस शामिल है। 

यदि आप भी उनमें से एक है, जो अपने जीवन में हर समय दुखी और अकेला महसूस करते हैं तो आप इनके ब्लॉग को पढ़ कर देखिए आपके अंदर खुशहाली की लहर छा जाएगी।

आप जो खुद को अकेला महसूस करते है, इसका कारण आप खुद है। नैंसी जी का उदेश्य है की वह उनकी जिदंगी में अपना प्रभाव डाले जो ज़िन्दगी से हार चुके है।

Inspire99

“विनय” इस ब्लॉग को चलाने वाले फाउंडर और लेखक हैं। विनय जी अपने ब्लॉग पर लोगों की मोटिवेशनल कहानियां लेकर आते हैं, जो हर व्यक्ति के अंदर जुनून पैदा करती है और उन्हें मोटिवेट करती है। उनका उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो जीवन में स्ट्रगल करते है

और उन लोगों की जिंदगी में बदलाव लाना हैं जो मेहनत तो करते हैं, लेकिन उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिलता, फिर एक समय ऐसा आता है जब वह हार जाते हैं। ऐसे समय को खुद को कैसे सम्भलना है यह सब कुछ आप जान सकते है।

The Postive India

“द पॉजिटिव इंडिया” ब्लॉग का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा नकारात्मकता को कम करना है। क्योंकि इस ब्लॉग में बताया है कि दुनिया में हर रोज 1000 बुरी खबरें आती है और 1000 अच्छी खबरे। अब यह खबरे आप पर पूरी तरह से निर्भर करती है कि आप कौन सी खबरें देख रहे हैं,

बुरी या अच्छी। फिर उसी प्रकार वह खबरे हमारे दिमाग पर असर डालती है। यदि आप इसकी गहराई में जाएंगे तो आपको पता लगेगा कि हम सच कह रहे हैं।

The Happy Baba

इस ब्लॉग के फाउंडर अनिल जी है। अनिल जी अपने ब्लॉग पर उन लोगों की रोचक और मोटिवेशन से भरी कहानियां अपने ब्लॉग पर रखते हैं। जो लोगों को बहुत इंस्पायर करती है। उनका कहना था कि कुछ उनके पाठक थे, जो बहुत उदास रहा करते थे वह उनके ब्लॉग को पढ़कर उनका माइंडसेट पूरी तरह से बदल चुका था।  

जैसे किताबें पढ़ने से हमारा नजरिया बदल जाता है और यह सच है अब उनके पाठक उनको धन्यवाद देते हैं। वह अपने ब्लॉग पर लोगों को जोखिम लेना भी सिखाते हैं, जिससे काफी लोग डरते हैं।

No5. Livehappy

“Livehappy” एक ऐसी ब्लॉग कम्युनिटी है, जो लोगों के मानव जीवन को खुशहाल करने का दावा करती है। इनका उद्देश्य उन लोगो की कहानियों के सामने लेकर आना है जो आप तक नहीं पहुंच पाती।

 क्युकी भारत में अधिकतर ऐसे ब्लॉग है, जो केवल बड़ी हस्तियों को आपके सामने लेकर आती है, इनमे छोटे और आम लोग नहीं आ पाते।

यह ब्लॉग उनकी ही कहानी कहता है। इनके ब्लॉग पर ऐसे काफी ब्लॉग प्रकाशित हैं जो कहीं ना कहीं किसी की मदद करते है।

No6. Actspot’s Blog

यह भारत का बहुत फेमस ब्लॉग है इसमें आपको खुद में इंप्रूवमेंट करने के बहुत से तरीके मिल जायेंगे। उन तरीको को कैसे इस्तेमाल करना है और कब करना है यह आपको पूरी गाइडेंस देगा। आपको कौन सा काम पहले करना चाहिए और कौन सा बाद में यह भी आपको सिखाया जायेगा।

वह कहते है, की दुनिया में बहुत से लोग असफल रह जाते हैं क्योंकि उनकी जिंदगी में अनुशासन की कोई जगह ही नहीं होती। आज जितने भी सफल लोग है वह अनुशासन में रहकर काम करते हैं क्योंकि वह अनुशासन के महत्व को जानते हैं।

No7. Simona Rich

Simona अपने ब्लॉग पर बताती है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में चीजों को कैसे हासिल किया। हालांकि उनके लिए यह सब आसान नहीं था। लेकिन उन्हें यह सब जिंदगी में बहुत कुछ सिखा कर गया।

जब वह 16 साल की थी, तब इनके पिताजी का देहांत हो चुका था।

तब उन्हें यह एहसास हुआ, कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं वह उन्हें किस मोड़ पर लाकर आपको खड़ा कर देगी। हमें हर सिचुएशन के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। हमे हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए, जो यह ब्लॉग शुरू से कहता आ रहा है।

No8. Natashabk

“नताशा जी” इस ब्लॉग की फाउंडर है। वह इस ब्लॉग को 2010 से चला रही है उनको लिखने का बहुत शौक है। नताशा जी अपने ब्लॉग पर ऐसी कहानियां रख चुकी है जो लोगों को अविश्वसनीय लगती है। 

उन्हें चमत्कार जैसा लगता है। यदि आप भी उन्हें पड़ेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे।

कैसे हम जिंदगी में कुछ भी पा सकते हैं। जो आदमी सोच सकता है, वह कर भी सकता है। यदि आप कोई ऐसे ब्लॉग की तलाश में है जो आपके अंदर मोटिवेशन भर दे तो यह ब्लॉग आपके लिए है।

No9. Monish Chandan

मनोज चंदन जी अपने ब्लॉग पर अपनी जिंदगी की कहानियां सुनाया करते हैं और अपने लाइफ के एक्सपीरियंस को लोगों के साथ शेयर करते हैं। इन्होंने अपने लाइफ के बहुत सारी स्टोरी अपने ब्लॉग पर प्रकाशित की हुई है। 

इनमे शामिल गलतियों से आप काफी कुछ सीख सकते हैं। वो कहते हैं ना इंसान गलतियों से ही सीखता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह गलतिया आपकी ही हो। दूसरों की गलतियों से सीखना हमारा समय बचाता है।

No10. Inspiration

यह ब्लॉग आपको सिखाता है कि आपको जिंदगी की कौन सी दिशा में आगे बढ़ना है। बहुत से लोगों की यह शिकायत रहती है कि वह जिंदगी में कड़ी मेहनत के बावजूद भी सफल नहीं हो पाते।

तो यहां पर एक बात निकल कर आती है कि उन्हें सही दिशा नहीं मिल पाती। यदि आप सही दिशा में काम नहीं कर रहे है तो आप कितनी भी मेहनत क्यों ना कर ले, आपको सफलता हासिल नहीं होगी। जिंदगी में सही डायरेक्शन मिलना बहुत जरूरी है।

No11. Yourfrates

यह ब्लॉग सभी तरह के पाठकों के लिए लिखता है, इस ब्लॉग पर इंस्पिरेशनल काफी स्टोरीज हैं। यह भारत के आज टॉप मोटिवेशन ब्लॉग में से एक है। इस ब्लॉग का उद्देश्य है कि वह उन लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाए, जो अपनी जिंदगी में हमेशा उदास रहते हैं

इनके ब्लॉग से लाखों लोगों के  चेहरे पर  मुस्कान चमक उठी है। वह मानते हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति इनके ब्लॉग से इंस्पायरर होता है तो वह सफल है।

No12. Positive Provocation

“जीनत मर्चेंट-स्याल” इस ब्लॉग के फाउंडर है। इनका उद्देश्य है कि वह लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का विकास करें। क्योंकि आज दुनिया में जितनी आबादी है उसमें सकारात्मक लोग से ज्यादा नकारात्मक लोग रहते हैं।

विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि आप नकारात्मक लोगों के साथ उठना – बैठना करते हैं और उनके साथ रहते हैं, तो आप ही उनकी तरह नकारात्मक सोच वाले बन जाएंगे।

No13. Mahevash Muses

“महवेश” इस ब्लॉग की फाउंडर है। उन्होंने 11 साल की उम्र में ही अपने जीवन को बदलना शुरू कर दिया था। इतनी छोटी उम्र में जब बच्चे खेलकूद पर व्यस्त रहते हैं तब उन्होंने अपने जीवन को समझने की कोशिश में अपना समय लगाया।

मैं आपको बता दूं कि जिंदगी में कोई भी सफल हो सकता है यह तो एक तलाकशुदा है। अभी वह आपने ब्लॉग पर लेखक के रूप में काम करती हैं और लोगों की जिंदगी में आने वाली सभी तरह की परेशानियों का हल और उनके जवाब अपने ब्लॉग पर डालती है।

No14. Overallmotivation

“Overallmotivation” ब्लॉग के फाउंडर ईशान थापर है। इस ब्लॉग के माध्यम से वह उन लोगों को खोजना चाहते हैं जो सफल क्यों नहीं है इसके पीछे क्या कारण है क्या उनमें कोई कमी है या कोई बहुत बड़ी समस्या है।

बहुत लोग यह तो जानते हैं कि उन्हें सफल कैसे होना है, लेकिन वह शुरुआत ही नहीं कर पाते। “ओवरऑल मोटिवेशन” एक ऐसा ब्लॉग है जो आपके लक्ष्य तक आपको पहुंचने में आपकी काफी सहायता कर सकता है। इसमें चरण दर चरण मार्गदर्शिका बनाई है।

No15. Get set happy

इस ब्लॉग का सबसे पहला उद्देश्य है कि वह लोगों को शारीरिक और मानसिक तौर पर खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करे। इस ब्लॉग को 2017 में स्थापित किया गया था। इस ब्लॉग की पंक्ति कहती है कि जीवन में सफल होना, आसान नहीं है।

दुनिया कंपटीशन वालों से भरी हुई है, यदि आप उन्हें पीछे छोड़ना चाहते हैं तो आपको खुद से लड़ना होगा सबसे पहले कॉम्पिटिटर आप खुद है। यह ब्लॉग आपको सीधे तौर पर बताता है कि आपको तरीकों को कैसे लागू करना है। 

No16. Invajy

यह ब्लॉग लोगों को प्रेरित करने वाला और मानव की सोच को बदलने वाला है। यह ब्लॉग एक सेल्फ इंप्रूवमेंट के बारे में है। यह उन सच्चाईयों के बारे में बात करता है, जो एक मानव जीवन में  कठिनाइयों सामने आती है। 

यह ब्लॉग आपको सिखाता है कि सही निर्णय कैसे लेना है, अपनी सोच को कैसे सकारात्मक बनाए रखना है और अपने लक्ष्य की ओर फोकस कैसे करना है। 

No17. See Through Hearts

“अब्दुल मुईद” इस ब्लॉग के फाउंडर एनएलपी प्रैक्टिशनर, हिप्नोथेरेपिस्ट, लाइफ कोच रह चुके है। इस ब्लॉग के माध्यम से इनका उद्देश्य मानवता का विकास और कल्याण करना है। यह ब्लॉग आपके लक्ष्य को निर्धारित करने में साथ देगा। 

दुनिया में आज 40% लोग ऐसे हैं जो जानते ही हैं नहीं है कि उन्हें जाना कहां है ? यह ऐसे लगता है जैसे कि यदि आप अंबाला जाना चाहते हैं तो अंबाला की टिकट खरीदेंगे, यदि आपको पता ही नहीं है कि आपको जाना कहां है तब आप वहीं रहेंगे।  

No18. Quotesjin

इस ब्लॉग पर उन महान लोगों की पंक्तियां है जो आज बहुत ऊंचे स्तर पर पहुंच चुके हैं। यह पंक्तियां लोगों के जीवन में बहुत असर डाल सकती है। यदि आप खुद पर असर डलवाना चाहते हैं। यह आपके सिवा और कोई भी नहीं कर सकता। 

इस ब्लॉग ने उन महान पंक्तियों को सामने रखा है, जो लोगों को मोटिवेट और उन व्यक्तिगत विकास का निर्माण करती है। 

No19. Vidya Sury

“विद्या” जी इस ब्लॉग की लेखिका है। विद्या जी ने इस ब्लॉग की शुरुआत 2003 में की थी, उन्होंने बताया कि उन्होंने इस ब्लॉग को ब्लॉगर पर बनाया। जिस पर वह चुटकुले और अपने जीवन के कुछ विचार डाला करती थी। 

जब वह इसमें लगातार बनी रही तो वह एक सकारात्मक सोच वाली महिला बन चुकी थी। तब उन्होंने अपना उद्देश्य बनाया है कि वह लोगों के जीवन में अपने विचारों से खुशी प्रकट करेंगी। उन्हें ब्लॉग  लिखना बहुत पसंद है और अपने विचारों को लोगों के साथ बाँटना उन्हें अच्छा लगता है। 

No20. Thoughts By Geethica

दीपिका जी एक माँ और पेशेवर लेखिका है, जो लेखन से बहुत प्यार करती है। वह कहती है कि खुशी आपके हर तरफ है बस आपको उसे खोजने की आवश्यकता है।

 वह इस बात के लिए धन्यवाद देती है, कि आज वह अपनी आवाज लोगों तक पहुंचा रही है और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। 

यह ब्लॉग आपको बताएगा की लोग अपने जीवन में सुख को क्यों नहीं हासिल कर पाते, इसके पीछे क्या कारण है ? यह उन तमाम राज को खोलता है जिन्हे आप जिंदगी भर नहीं ढूंढ पाते। 

Conclusion : आज हमने आपके सामने वह ब्लॉग रखे है जो किसी व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदलने की शक्ति रखता है, लेकिन यह थोड़ा आप पर भी निर्भर करता है। 

Leave a Comment