Blogging से पैसे कैसे कमाए – Blog/Website से पैसे कमाने के 10+ तरीके

हमने देखा है कि बहुत से लोग internet se paise kaise kamaye जाते है यह खोजते रहते है। और ज्यादातर इंटरनेट पर आपको जो जानकारी उपलब्ध मिलती है वह पूरी तरह से गलत जानकारी रहती है। लेकिन यदि आप सच मे internet से earning कमाना चाहते है, तो आज हम आपको बताएंगे कि इंटरनेट से पैसा कैसे कमाया जाता है।

इंटरनेट पर पैसा कमाना कोई बड़ी बात नही है हर कोई कमा सकता है। लेकिन पैसा कमाने के लिए आपको एक अच्छा प्लेटफार्म पता रहना चाहिए जहा से आप आसानी से पैसा कमा सको। और वह प्लेटफार्म है ब्लॉगिंग। जी हां आप Blogging से आसानी से पैसे कमा सकते है।

तो चलिए अब हम आपको बताते है कि blogging se paise kaise kamaye जाते है। हम आपको यहां पर ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के 10 तरीके बताने वाले है। लेकिन इससे पहले यह जान लेते है कि आखिर ब्लॉग क्या होता है और ब्लॉग कैसे बनाते है।

ब्लॉग क्या होता है ( Blog Meaning In Hindi )

कई बार आपके मन मे विचार आते होंगे या फिर आपको अपने कुछ अनुभव याद आते होंगे तो यदि आप इन विचारों और अनुभवों को जब किसी वेबसाइट पर लिखते है तो उसे ब्लॉग कहते है। इसका मतलब यह है कि Blog के माध्यम से आप अपने विचारों को आसानी से लिख सकते है।

हर इंसान को अलग अलग विषय मे रुचि रहती है और वह अपने पसंद का कुछ लिखना चाहता है उसी तरह आप भी ब्लॉग पर अपने पसंदीदा विषय पर लिख सकते है। जैसे यदि आपको ब्यूटी और स्वास्थ्य के विषय पर जानकारी हो तो आप इसके बारे में लिख सकते है या फिर आपको कुकिंग के बारे में जानकारी हो तो आप कुकिंग पर भी लिख सकते है।

यदि आपके पास किसी चीज का नॉलेज हो तो आप उस पर भी ब्लॉग लिख सकते है। मतलब आप किसी भी टॉपिक पर ब्लॉग बनाकर उसपर लिखना शुरू कर सकते है और उससे पैसे कमा सकते है। 

जब आप ब्लॉगिंग करने का सोचते हो तो इसके लिए आपकी उम्र क्या है यह बिल्कुल भी मायने नही रखती है। ब्लॉग लिखने के लिए कोई उम्र तय नही की गई है। आप किसी भी उम्र में ब्लॉग लिखना शुरू कर सकते है।

आपने ब्लॉग क्या होता है यह तो जान लिया है। तो चलिए अब हम आपको ब्लॉगिंग क्या होती है इसके बारे में भी बताते है।

ब्लॉगिंग क्या होती है ( Blogging Meaning In Hindi )

अब आपके मन मे यह सवाल आया होगा कि आखिर ब्लॉगिंग क्या होती है। तो आपको चिंता करने की जरूरत नही है क्योंकि हम आपको ब्लॉगिंग क्या होती है इसके बारे में बता रहे है।

यदि आप रोजाना अपने ब्लॉग पर कुछ लिखते है और फिर उस लेख को ब्लॉग पर पब्लिश करते है। ऐसा रोजाना करने को ही ब्लॉगिंग कहा जाता है। अब आप किसी को भी बता सकते है कि आप ब्लॉगिंग करते है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ब्लॉगिंग क्या होती है। 

ब्लॉगिंग करने के उद्देश्य क्या होते है

वैसे तो लोगो के ब्लॉगिंग करने के कई उद्देश्य हो सकते है। परंतु आपको यहां हम कुछ मुख्य उद्देश्य बताएंगे जिसके कारण लोग ब्लॉग लिखना शुरू करते है। 

  1. कुछ लोग ब्लॉगिंग अपना अनुभव और विचार लोगों के साथ शेयर करने के लिए करते है।
  1. कुछ लोग पैसे कमाने के लिए ब्लॉगिंग करते है।
  1. कुछ लोग नाम कमाने के लिए और ऑनलाइन वर्ल्ड में फेमस होने के लिए ब्लॉगिंग करते है।

अब आप ब्लॉगिंग करने के उद्देश्य तो जान गए है तो चलिए अब हम आपको ब्लॉगर क्या होता है इसके बारे में बताते है 

ब्लॉगर क्या होता है ( Blogger Meaning In Hindi )

एक ब्लॉगर वही होता है जो अपने ब्लॉग पर नए नए लेख को पब्लिश करता है। जैसे कि उदाहरण के लिए अब आप जो लेख पढ़ रहे है वह भी एक ब्लॉग है और इस लेख को लिखने वाला मैं एक ब्लॉगर हु। अब आप समझ गए होंगे कि ब्लॉगर किसे कहते है।

ब्लॉगिंग के फायदे क्या है

वैसे तो ब्लॉगिंग के कई फायदे है। जो लोग ब्लॉगिंग करते है वह जानते है कि इससे उनको कई फायदे होते है लेकिन यदि आप नए नए ब्लॉगिंग में आ रहे है तो आपको भी ब्लॉगिंग के फायदे पता रहना आवश्यक है। तो चलिए अब हम आपको ब्लॉगिंग के कुछ मुख्य फायदे बताते है।

  1. ब्लॉगिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए कोई उम्र सीमा नही है आप जिस उम्र के भी हो आप ब्लॉगिंग शुरू कर सकते है।
  1. ब्लॉगिंग का दूसरा फायदा यह है कि इसके लिए कोई वक़्त निर्धारित नही है आप किसी भी वक़्त में ब्लॉगिंग कर सकते है। आप सुबह या रात कभी भी ब्लॉगिंग कर सकते है।
  1. ब्लॉगिंग का तीसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए आप पर कोई प्रेशर नही डालता है। आप अपने आपके खुद बॉस होते है।
  1. और इसका आखरी फायदा यह है कि आप घर मे बैठे बैठे जितना चाहे उतने पैसे कमा सकते है।

ब्लॉग कैसे बनाए ( Blog kaise banaye )

ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए पहले आपको ब्लॉग बनाना जरूरी होता है। ब्लॉग बनाने के बाद ही आप ब्लॉग से पैसे कमा सकते है। तो ब्लॉग कैसे बनाया जाता है इसके बारे में हम आपको नीचे के पॉइंट्स में बता रहे है 

  1. सबसे पहले आप अपने ब्लॉग का टॉपिक सिलेक्ट करे जिसे niche यह भी कहा जाता है।
  1. अब आपको आपके ब्लॉग का प्लेटफार्म सिलेक्ट करना है आप चाहे तो ब्लॉगर डॉट कॉम पर जाकर अपना ब्लॉग बना सकते है या फिर वर्डप्रेस पर भी अपना ब्लॉग बना सकते है।
  1. ब्लॉगर डॉट कॉम यह फ्री प्लेटफॉर्म है और वर्डप्रेस पर आपको होस्टिंग खरीदने की जरूरत पड़ती है। यदि आप शुरुवात करना चाहते है तो आप ब्लॉगर प्लेटफार्म का ही उपयोग करे।
  1.  अब आपको डोमेन खरीदने की जरूरत है। डोमेन आप किसी भी कंपनी से खरीद सकते है लेकिन ज्यादातर लोग godaddy से खरीदते है। तो आप चाहे तो godaddy से डोमेन खरीद सकते है।
  1. यदि आप वर्डप्रेस पर ब्लॉग बनाना चाहते है तो आप डोमेन खरीदने के बाद होस्टिंग खरीदना पड़ता है। आप किसी भी अच्छे कंपनी की होस्टिंग खरीद सकते है। इसके लिए आप bluehost कंपनी की होस्टिंग उपयोग कर सकते है।
  1. अब आपको अपने ब्लॉग के लिए कुछ जरूरी pages बनाना है जैसे कि about us, contact us, privacy policy कुछ इस तरह के pages बनाना है।
  1. अब आप article लिखकर उन्हें पब्लिश कर सकते है।

ब्लॉग से पैसे कमाने के 10 तरीके 

  1. Google Adsense से पैसे कमाए

जब आप अपना ब्लॉग लिखना शुरू कर देते है तो कुछ लेख पब्लिश करने के बाद आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगता है। थोड़ा ट्रैफिक आने के बाद आप गूगल एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है। 

एक बार आपका गूगल एडसेंस aprove हो गया तो फिर गूगल आपके ब्लॉग पर आपको ads लगाने देता है और जब भी कोई आपके ads पर क्लिक करता है तो गूगल आपको उसके पैसे देता है। यह सबसे पहला और आसान तरीका माना जाता है।

  1. Affiliate Marketing से पैसे कमाए

यह दूसरा सबसे आसान तरीका माना जाता है। आप Affiliate marketing के जरिए भी ब्लॉग से पैसे कमा सकते है। इसके लिए आपको amazon या flipkart के affiliate प्रोग्राम को जॉइन करना है।

फिर आपको कोई भी product को सिलेक्ट करके उसकी लिंक तैयार करनी है और उसे अपने ब्लॉग पर लगाना है। अब जब भी कोई रीडर आपके ब्लॉग पर उस लिंक पर क्लिक करके कुछ खरीदेगा तो आपको उसका कमीशन मिलेगा।

  1. Ad Network से पैसे कमाए

यदि किसी कारण से आपका google ads नेटवर्क aprove नही होता है तो आप किसी दूसरे ad नेटवर्क का उपयोग करके भी पैसे कमा सकते है। 

Google एडसेंस के अलावा आप media.net का इस्तेमाल कर सकते है। बहुत से लोग इस ad नेटवर्क का उपयोग करके भी अच्छे पैसे कमा रहे है। आप भी इसका इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते है।

  1. Sponsor Post से पैसे कमाए

जब आपका ब्लॉग अच्छा चलने लगता है यानी कि उसपर ट्रैफिक बढ़ने लगता है तो आपको कंपनी के या other blogger के मेल आने लगते है। 

वह मेल में आपको यह लिखकर भेजते है कि आप उनके पोस्ट को sponsor करे। तो आप उनके कंपनी के पोस्ट को Sponsor करके भी पैसे कमा सकते है। 

  1. कोई Service देकर पैसे कमाए

यदि आपमे कोई स्किल है तो आप उसकी सर्विस देकर भी पैसे कमा सकते है। परंतु इसके लिए आपमे स्किल होना जरूरी है। यदि आपको ब्लॉगिंग के बारे में जानकारी है तो आप ब्लॉगिंग की सर्विस दे सकते है।

कई लोग ऐसे है जो SEO की सर्विस अपने रीडर को देते है और उनसे कुछ पैसे का चार्ज लेते है। यदि आपको भी SEO आता है तो आप भी SEO की सर्विस देकर पैसे कमा सकते है।

  1. Ebook sell करके पैसे कमाए

आपको जानकर हैरानी होगी कि आप ebook भी सेल कर सकते है। बहुत से लोग अपने ब्लॉग पर ebook सेल करके अच्छे खासे पैसे कमा रहे है। आप भी कमा सकते है।

इसके लिए आपको किसी टॉपिक पर ebook लिखना है लेकिन आपको उस टॉपिक पर पूरी जानकारी होना आवश्यक है। एक बार जब आप ebook लिखकर अपने ब्लॉग पर लगा लेते है तो कोई भी व्यक्ति उसे खरीद सकता है। और इसके बदले आपको पैसे देता है।

  1. Course बेचकर पैसे कमाए

इन दिनों हर कोई अपना खुद का कोर्स लॉन्च कर रहा है। और सबसे अच्छा डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स है। आप चाहे तो डिजिटल मार्केटिंग पर एक कोर्स बनाकर बेच सकते है।

यदि आपको डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी नही है तो आप किसी को हायर करके भी यह कोर्स बना सकते है और अपने ब्लॉग के माध्यम से इसे बेच सकते है।

  1. Guest Post से पैसे कमाए

गेस्ट पोस्ट से भी ब्लॉगर पैसे कमाते है। यदि आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक आता है तो दूसरे ब्लॉगर्स आपसे कांटेक्ट करते है और गेस्ट पोस्ट के लिए पूछते है।

तो आप उनसे अपने ब्लॉग पर गेस्ट पोस्ट देने के लिए कुछ पैसे चार्ज कर सकते है। और वह लोग इसके लिए आसानी से मान भी जाते है। तो आप इस तरीके से भी अच्छा कमा सकते है।

  1. Paid Promotion करके पैसे कमाए

आप चाहे तो अपने ब्लॉग पर paid promotion करके भी पैसे कमा सकते है। इसके लिए आप किसी youtube channel या फिर किसी app का प्रमोशन अपने ब्लॉग पर कर सकते है।

जब आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ जाता है तो आपसे youtubers contact करते है कि आप उनका चैनल प्रमोट करे और आप इसके बदले उनसे पैसे ले सकते है।

  1.  URL Shortner से पैसे कमाए

यदि आप अपने ब्लॉग पर कोई डाउनलोड लिंक देना चाहते है तो आप URL Shortner का उपयोग कर सकते है और इससे पैसे कमा सकते है।

ऐसी बहुत से वेबसाइट है जो आपको URL Shortner की सर्विस प्रदान करते है और बदले में आपको उसके पैसे भी देते है। 

Conclusion

तो हमने आपको आज के इस लेख में ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के 10 तरीके बता दिए है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा।

Leave a Comment