Blog किस Topics पर बनाये ? 10 Best Topics For Blog

ब्लॉग टॉपिक को चुनना बहुत आसान है, लेकिन उस पर काम करना उतना ही मुश्किल है। जब आप अपने ब्लॉग niche का चुनाव कर रहे हैं तो अपने दिमाग को ठंडा रखें।

इसमें कुछ समय लगाए। ब्लॉग niche का चुनाव झटपट करने वाली प्रक्रिया नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आगे जाकर शायद आपको पछताना पड़ सकता है।

आज मैं आपको ऐसे 10 ब्लॉग टॉपिक बताने जा रहा हूं जिस पर आप काम करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। 

यह मैंने अपने एक्सपीरियंस, रिसर्च करके और इंटरनेट ट्रेंड (2022) देखकर इन टॉपिक को चुना है।

#1.Cryptocurrency & Blockchain

क्युकी क्रिप्टोकरंसी ब्लॉकचैन पर बनी है जिसका डेटा किसी एक पास नहीं है, कोई एक specific चीज़ इसको कण्ट्रोल नहीं करती है। जो की सही भी है। तो भारत जैसे देशो में यह लगातार शोर मचा रहा है

जिस कारण इसके उभार से लोग इसे जानना चाहते है, पढ़ना चाहते है। तो आने वाले समय यह काफी एक पॉपुलर टॉपिक होनी की सम्भावना है। क्योंकि क्रिप्टोकरंसी हाई रिस्क हाई रिवॉर्ड है

जिस कारण कई लोग इसमें निवेश करना चाहते है। कुछ देशों में क्रिप्टोकरंसी पूरी तरह से लीगल है। बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरंसी को लेन – देन में इस्तेमाल किया जा रहा है।

#2. AI Technology

AI का मतलब है Artificial intelligence जो की एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी है। जिसे हम मशीन लर्निंग भी कहते है। आजकल AI को समझना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। कई देशों में ही है पूरी तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन है यह कह लो कोई रोबोट है। यह रोबोट इंसान की तरह सोच सकता है, चीज़ो को समझ सकता और काम कर सकता है। क्युकी यह बहुत रोमांचक लगता है।

इसलिए लोग इनको जानना चाह रहे है। अभी इस बारे में इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप अगर अभी शुरू कर देते है तो आगे आप ऑडियंस बिल्ड कर सकते है। एक सवाल यह है की यह इतना पॉपुलर क्यों हो रहा है ?

क्युकी भारत जैसा देश जो समय के साथ कदम से कदम मिलाने की कोशिश में रहता है इसके लिए वह कड़ी मेहनत करता है और चीजों को आसान करने में अपना वक्त लगाता है।

ऐसे देश को भरोसा है की ऐसी टेक्नोलॉजी लाने से उनके काम और ज्यादा आसान हो सकते है। क्युकी यह एक मशीन होगी तो हमे 98% Accurate डाटा मिलेगा।

#3. Finance Like Insurance

फाइनेंस एक ऐसा टॉपिक है जिसके बारे में अधिकतर लोगो को ज्ञान नहीं है। ऐसे कामो के लिए वह किसी सलाहकार के पास जाते है। उदाहरण के लिए पर्सनल लोन, Vehicle Insurance, Capital, Investment आदि।

उदाहरण के लिए यदि कोई पर्सनल लोन लेना चाहता है तो उसके लिए क्या रिक्वायरमेंट रहती है। यदि आप कोई बैंक में FD करा रहे थे आपको कितना इंटरेस्ट मिलेगा, आप किसी मोटर गाड़ी का इंश्योरेंस करा रहे हैं तो उसमे क्या दस्तावेज होंगे।

यह सब फाइनेंस के अंदर आता है। यह सारी जानकारी आप अपने ब्लॉग शामिल कर सकते है।

#4. Yohjna

योजना यह एक ऐसा टॉपिक है जिस पर आप बहुत आसानी से काम कर सकते हैं जैसे ही कोई योजना आती है उसके बारे में लिखना शुरू कर देना और कोशिश करनी है कि सबसे पहले आप ही लिखें।

और इसके लिए आपको न्यूज़ पढ़ना और देखना होगा। जिससे आपको सबसे पहले पता लग सके। उदाहरण के लिए – “प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना” इससे आम नागरिक को क्या फायदे होंगे।

एक आम नागरिक इसका फायदा कैसे उठा सकता है। इस बारे में आपको लिखना होगा। जैसे हालही में E – श्रम कार्ड योजना आई थी।  E – श्रम कार्ड कैसे बना सकते हैं, सरकार इसके बारे में क्या कहती है , इससे आपको क्या फायदा होगा आदि।

ऐसे टॉपिक पर आप बहुत सारा ट्रफिक ला सकते है इसके लिए आपको अपडेट रहना होगा।

#5. Online course

यह टॉपिक एफिलिएट मार्केटिंग और ब्लॉग्गिंग दोनों के लिए है। ऑनलाइन कोर्स बेच के आप पैसा कमा सकते हैं। आप किसी कोर्स को अपने ब्लॉग पर प्रमोट कर सकते है जैसे टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, सेल्स मार्केटिंग आदि।

और अब तो क्रिप्टोकोर्रेंसी के भी कोर्स बिकने लगे है। उसमे आप अपने गूगल एड्स और एफिलिएट लिंक्स लगा कर के पैसे कमा सकते है।

करोना के बाद ऑनलाइन एजुकेशन की रिक्वायरमेंट बहुत ज्यादा आने लगी। बच्चों के माता-पिता उन्हें ऑनलाइन शिक्षा देने में ज्यादा जोर देने लगे। पिछले साल के मुकाबले इस साल बहुत सारे ऑनलाइन कोर्स बिके। और यह आगे बढ़ते ही जा रहे है अगर आप अभी शुरू कर देते है तो आप पछताने से शायद बच जाए।

#6.Event Blogs

भारत त्योहारों का देश है। आप इवेंट ब्लॉगिंग करके ढेर सारा पैसा कमा सकते है वो भी सिर्फ एक फेस्टिवल से। वो कैसे ? मैं आपको बताता हूँ इसके लिए आपको जैसे कोई फेस्टिवल आने वाला हो उसके सभी कीवर्ड पर

पोस्ट लिखना शुरू करना है। अगर आप उस दिन रैंक कर जाते तो काफी सारा ट्रफिक ले सकते है। अब जैसे नया साल आ रहा है उससे रिलेटेड ब्लॉग लिख सकते हैं जैसे – हैप्पी न्यू ईयर की शुभकामनाएं, हैप्पी न्यू ईयर के गीत, हैप्पी न्यू ईयर की शायरी आदि।

जो लोग इवेंट ब्लॉग्गिंग करते है वह ऐसा ही करते है वह साल भर का पैसा एक दिन में कमा लेते है। पर यह इतना आसान भी नहीं होता इसके लिए वह काफी समय देते है तब जाकर के वह रैंक करते है।

#7. Personal Development

आजकल हर व्यक्ति अपने आप को इंप्रूव करने में लगा है। इसके लिए वह तरह – तरह तरीके ढूंढता है कि वह खुद की पर्सनल स्किल डेवलप कैसे करे। सबसे अच्छी बात यह है कि इस टॉपिक पर आप खुद के एक्सपीरियंस को शेयर कर सकते हैं।

जिस हैबिट ने आपके जीवन में कुछ बदलाव आया है आप वह बता सकते है। इस तरह आप दूसरे की मदद करते है। किताबे पढ़ना, सुबह जल्दी उठना, लर्न करना बुरी आदतों के साइड इफ़ेक्ट आदि आप अपने ब्लॉग में शेयर कर सकते है।

#8. Job Website

हर दिन हजारों जॉब पोस्ट आती है। अगर आप एक जॉब वेबसाइट बना लेते है तो आपको कैसे फायदा हो सकता है ? अब देखो जनता बहुत ज्यादा है और बेरोजगारी कितनी है आगे पता लगेगा आपको।

उदाहरण के लिए जब कोई जॉब पोस्ट आती है उसमे 10,000 vancancy होती है। क्या आपको पता है उन्हें कितने लोग अप्लाई करते है 5,00,000 से भी ज्यादा। इतनी बेरोज़गारी है। यह तो मैंने एक छोटा डेटा अनुसार निकाला है।

अगर और बारीकी से परखा जाये तो शायद और ज्यादा हो। वही पाँच लाख लोग उस चीज़ को सर्च करते है। अगर आप रैंक करते है तो अच्छे पैसे बना सकते है। इसके लिए आपको अपडेट रहना होगा।

#9. Quotes & Status

आप हिंदी Quotes ब्लोग्स बना सकते है। इस पर आपको बहुत ज्यादा काम नहीं करना होगा, ना बड़े – बड़े आर्टिकल लिखने होंगे। इसमें पोटेंशनल बहुत सारा है जैसे life Quotes, Sad Quotes, Happy Quotes, Friendship Quotes, Girlfriend Quotes, Festival Quotes आदि।

आप देख रहे है कितना ज्यादा पोटेंशनल है रैंक होने का। और इनके सर्च वॉल्यूम मिलियन में होते है आप इससे लाखो का ट्रैफिक ब्लॉग पर ला सकते है। उसी तरह आप स्टेटस ब्लॉग बना सकते है जैसे Shayari Status, Friendship Status, Love Status, Motivational Status, आदि।

मतलब की यह हर मोमेंट के लिए है।

#10. Share Market

जब क्रिप्टो का उछाल आया तो लोग की शेयर मार्किट में निवेश करने के लिए उत्साहित हो गए है। हालांकि इसमें काफी लोग पहले से ही निवेश करते है।

आप इस पर ब्लॉग बना सकते है। बेस्ट स्टॉक्स का रिव्यु कर सकते है, हाई स्टॉक बता सकते है, lowest रेट स्टॉक्स बता सकते है, IPO लांच की जानकारी अपडेट कर सकते है और भी बहुत कुछ।

आजकल Angel broking जिसका नाम बदलकर Angel one कर दिया गया। उस पर अगर आपके लिंक से कोई अकाउंट बनाता है तो आपको 600 रूपये का कमीशन मिलता है। उसके लिंक आप अपने ब्लॉग में लगा सकते है और पैसा कमा सकते है।

Leave a Comment