हिंदी भाषा एक बहुत बड़ी भाषा है जिसमे बहुत सारे ऐसे शब्द होते है जो उच्चारण में लगभग समान होते हैं परन्तु उनके अर्थ अलग अलग होते हैं। इन्ही शब्दों के बारे में अब हम बात कर रहे है। क्या आप जानते हैं कि युग्म शब्द क्या है? यदि आपको नहीं पता तो इस आर्टिकल को अन्त तक जरूर पढ़े इस आर्टिकल में आपको युग्म शब्द से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
युग्म शब्द – परिभाषा
यह हिन्दी भाषा के ऐसे शब्द होते हैं जिनके ध्वनि और उच्चारण में बहुत ही कम अंतर होता है परन्तु वह छोटा सा अंतर शब्दों के अर्थ को बदल देता है। इस प्रकार के शब्दों को युग्म शब्द कहा जाता है। अतः इन शब्दों को लिखते या प्रयोग करते समय हमे बहुत ही सावधानी पूर्वक और ध्यान से कार्य करना चाहिए।
युग्म शब्द के उदाहरण
अघ – पाप
अग -सर्प/पर्वत
इंति – दैविक आपदा
इति – समाप्ति
अनिल – हवा
अनल – आग
अविज्ञ – मूर्ख
अभिज्ञ – जानकार
अलिक – ललाट
अलक – बाल
अस्व – पराया/धन
अश्व – घोङा
अश्म – पत्थर
अयस – लोहा
अयश – बदनामी
आदी – आदत वाला
आदि – प्रारम्भ
उपल – पत्थर (ओले)
उत्पल – कमल
गृह – घर
ग्रह – नक्षत्र
कृतघ्न – उपकार न मानना
कृतज्ञ – उपकार मानना
निर्झर – झरना
निर्जर – देवता
वदन – मुख
बदन – शरीर
प्रासाद- महल
प्रसाद – कृपा/भोग
निर्माण – रचना
निर्वाण- मोक्ष
सर – तालाब
शर – बाण
व्यंजन- पकवान
व्यजन – पंखा
सूची – तालिका
सुचि – सुई
शची – इन्द्राणी
शुचि – पवित्र
अहम् – मैं
अहम – महत्त्वपूर्ण
अशौच – अपवित्र
अशोच – शोच रहित
आयुक्त – कमिश्नर
अयुक्त – अनुचित
अराला – वेश्या
अराल – टेढ़ा
उपेक्षा – लापरवाही
अपेक्षा – परवाह
अमूल – जङ रहित
अमूल्य – अनमोल
आहि – हेय
अहि – सर्प
अमित – बहुत
अमीत – शत्रु
अविदित – ज्ञात नहीं
अविहित – अनुचित
आसक्त – मोहित
अशक्त – कमजोर
अविरोध – विरोध रहित
अवरोध – रुकावट
अचार – चटपटा खाद्य
आचार – चाल-चलन
आलुंचन – चीरना
आकुंचन – सिमटना
ईश – स्वामी
इष्ट – वांछित
आवृत्ति – दुहराना
अवृत्ति – जीविका शून्य
अंब – आँख
अंभ – जल
क्रम – सिलसिला
कर्म – काम
क्रान्ति – विद्रोह
कान्ति – सोना, चमक
कपोत – कबूतर
कपोल – गाल
कूल – किनारा
कुल – वंश
खार – राख, क्षार
खर – गधा
कृती – पुण्यवान
कृति – रचना
कवच – वर्म
कवक – निवाला
खाद – उर्वरक
खाद्य – खाने योग्य
गढ़ना – बनाना
गङना – चुनना
चकवा – एक पक्षी
चकमा – धोखा
छात्र – विद्यार्थी
छत्र – छाता
गज़ – लम्बाई का एक मान
गज – हाथी
ग्रहण – स्वीकार
गहन – गहरा
जबान – जिह्वा
जवान – युवक
ताप – गर्मी
तप – तपस्या
दुग्ध – दूध
दग्ध – जला हुआ
निर्झर – झरना
निर्जर – देव
ठीक – उपयुक्त
टीक – एक गहना
द्वीप – टापू
द्विप – हाथी
निर्माण – बनाना
निर्वाण – मोक्ष
परिमाण – मात्रा
परिणाम – नतीजा, फल
पृथा – कुंती
प्रथा – रीति
पावन – पवित्र
पवन – हवा