इस आर्टिकल में हम सामान्य क्रिया के बारे में पड़ने वाले हैं, सामान्य क्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को आगे अंत तक जरूर पढ़ें।
सामान्य क्रिया की परिभाषा
जब भी किसी वाक्य में केवल एक ही क्रिया का प्रयोग किया जाता है तो वह क्रिया सामान्य क्रिया कहलाती है। आसान भाषा में कहे तो वाक्य में किसी कार्य का बोध करवाने के लिए एक ही क्रिया का प्रयोग किया गया हो तो वह क्रिया सामान्य क्रिया कहलाती है।
जैसे – रोना, कहना, धोना, पीना, दौड़ना, कूदना, नाचना, नहाना, पढ़ना, चलना, फिरना, घूमना, सोना, भागना, फुदकना, हिलना, चलना इत्यादि
सामान्य क्रिया के उदाहरण
- उसे आपसे कुछ कहना है।
- उसे रेस में दौड़ना है।
- शिवम को नहाना है।
- हम सबको खेलना है।
- वे खेलते हैं।
- कुत्ता भागता है।
- वह खाता है।
- राहुल कूदता है।
- रोहित नाच रहा है।
- राम को पानी पीना है।
- विशाल को पढ़ना है।
- रोहन को घूमना है।
- रामू को कपड़े धोना है।
- रितेश को नाचना है।
इस आर्टिकल में हमने आपको सामान्य क्रिया की परिभाषा और सामान्य क्रिया के उदाहरण के बारे में बताया आशा करता हु की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी और इससे आपको आपकी परीक्षा में हेल्प मिलेगी।