सर्वनाम हिंदी व्याकरण का बहुत महत्वपूर्ण भाग है, इसका महत्व आप इस बात से समझ सकते हैं कि यदि संज्ञा का उपयोग एक बार किया जाता है तो सर्वनाम का उपयोग के किया जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा को उदाहरण के द्वारा समझाने जा रहे हैं।
पुरुषवाचक सर्वनाम परिभाषा
जिन सर्बनाम शब्दों का प्रयोग बक्ता (बोलने वाले), स्रोता (सुनने वाले) अथवा किसी अन्य व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है। ऐसे शब्दो को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। इसके अंतर्गत आप, तू, मै, वह, तुम, वे इत्यादि सर्वनाम शब्द आते हैं।
पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- मैं कल घर जा रहा हूँ।
- तुम एक बहादुर लड़के हो।
- वह मोहन का दोस्त है।
- वे प्रतिदिन खेलने जाते हैं।
- वह तुम्हारी मित्र है।
- आज मैने खाना नहीं बनाया।
- वह राहुल के साथ चला गया।
- उसका नाम क्या है।
- वह मुझे अच्छी लगती है।
- तुम वहा क्यो नहीं गये।
- वह एक मेहनती लड़का है।
- वह गाना गाते हुए चला गया।
पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते है जिनके बारे हम आगे पड़ने वाले हैं जो कि निम्नलिखित दिये गए हैं-
1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
2. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
जिस सर्वनाम का प्रयोग बक्ता (बोलने वाले), रचियता (लिखने वाले) या फिर स्वंय के बारे में बताने के लिए किया जाता है। उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे – मेरे, मैं, मुझे, मुझको, मेरा, हम, हमे, हमको, आप, तुम, तुमको इत्यादि।
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- मैं अब खाना खाना चाहता हूँ।
- मेरा शहर कानपुर है।
- मुझको खेलना पसंद है।
- मैं अभी पढ़ाई कर रहा हूँ।
- तुमको क्या पसंद है।
- तुम प्रतिदिन क्रिकेट खेलने जाते हो।
- मैं मुंबई जा रहा हूँ।
ऊपर दिये गए उदाहरण में मेरे, मैं, मुझे, मुझको, मेरा, हम इत्यादि शब्दों का प्रयोग हुआ है जो कि स्वंय के बारे में जानकारी दे रहे हैं अतः यह सभी उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएंगे।
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
ऐसे शब्द जिनका प्रयोग स्रोता (सुनने वाले व्यक्ति) के लिए प्रयोग किया जाता है वह मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे – आप, तुम, तू, तुमको, आपको इत्यादि।
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- मैं आपको घर दिखाना चाहता हूँ।
- तुमको अब वहा जाना चाहिए।
- तू यह कैसे कर सकता है।
- आज कल आप किस जगह रहते हैं।
- तुम्हे आने में इतनी देर क्यो हो गई।
- तुमको उसके बारे में क्या पता है।
- तुम बाजार से सामान लेकर क्यो नहीं आये।
यहाँ पर आप, तुम, तू, तुमको, आपको आदि शब्दो का प्रयोग किया गया है जो स्रोता के बारे में बोध करते है अतः यह मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएंगे।
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
ऐसे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग बक्ता (बोलने वाले) या स्रोता (सुनने वाले) के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है। उन्हें अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे – वे, इसे, उसे, उन्हें, उसका, इसका इत्यादि।
- अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- उसका और मेरा कोई संबंध नहीं है।
- वह मुझे बाजार में देख रहा था।
- वह बहुत बड़ा नेता है।
- वह बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता है।
- उन सबको घर लेकर जाओ।
- मैंने इसके बारे में उसे बताया था।
- उसको कल कानपुर जाना है।
यहाँ पर वे, इसे, उसे, उन्हें, उसका, इसका इत्यादि शब्दों का प्रयोग किया गया है। जो कि अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम को दर्शाते हैं अतः यह सभी अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।