निश्चयवाचक सर्वनाम – परिभाषा एवं उदाहरण

Hindi Grammar

निश्चयवाचक सर्वनाम, सर्वनाम का एक महत्वपूर्ण भग है आज के इस आर्टिकल में हम सर्वनाम के भेद और निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा को उदाहरण के साथ समझेंगे।

सर्वनाम के भेद

  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम परिभाषा

ऐसे सर्वनाम शब्द जिनसे किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के निश्चितता (निकटवर्ती या दूरवर्ती) होने का बोध होता है, उनको निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है। निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत इस, उस, यह, वह, ये, वे इत्यादि शब्द आते हैं। इस सर्वनाम को संकेतवाचक सर्वनाम भी कहते हैं।

इस सर्वनाम का प्रयोग बस्तुओं की निकटवर्ती या दूरवर्ती स्थिति को बताने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग किसी वस्तु की निकटतम या अधिकतम दूरी को संकेत करने के लिए किया जाता है।

जैसे – वह, यह, यहाँ ,वहाँ, वे, ये इत्यादि

निश्चयवाचक सर्वनाम उदाहरण

  • वह किताब मेरी नहीं है।
  • वे सब आज कानपुर जायेगे।
  • वह घर मेरे पापा ने खरीदा है।
  • यह पेन तुम्हारा है।
  • यहाँ कोई खाली जगह नही है।
  • यह बहुत पुरानी बात है।
  • यह किसका फोन है।
  • वह अभी बाहर गया है।
  • वह पूरे विश्व का मानचित्र है।
  • वे सभी बहुत दूर हैं।
  • ये दवाइयां किसकी हैं।
  • यहाँ जाना मना है।

निश्चयवाचक सर्वनाम के व्याख्या सहित उदाहरण

1. वह किताब मेरी नहीं है।

इस वाक्य में वह का प्रयोग दूरवर्ती वस्तु को संकेत करने के लिए किया गया है अतः वह निश्चयवाचक सर्वनाम है।

2. यह राम का छोटा भाई है।

इस वाक्य में यह का प्रयोग निकटवर्ती वस्तु को संकेत करने के लिए किया गया है अतः यह निश्चयवाचक सर्वनाम है।

3. ये सभी गाय राजन की हैं।

इस वाक्य में ये शब्द का प्रयोग गाय की स्थिति को बताने के लिए कियक गया है इसलिए ये एक निश्चयवाचक सर्वनाम है।

4. यह खाना राधा ने बनाया है।

इस वाक्य में यह शब्द का प्रयोग निकटवर्ती वस्तु को संकेत करने के लिए बनाया गया है अतः यह एक निश्चयवाचक सर्वनाम है।

5. वह चाहता है कि मैं उससे मिलने जाऊं।

यहाँ पर वह शब्द का प्रयोग किसी व्यक्ति की दूरवर्ती स्थिति को बताने के लिए किया जा रहा है अतः यहाँ पर वह निश्चयवाचक सर्वनाम है।

6. वे शाम को घर जाते हैं।

इस वाक्य में वे शब्द का प्रयोग लोगो की दूरवर्ती स्थिति को बताने के लिए किया जा रहा है इसलिए वे शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम है।

7. यह भारत का मानचित्र है।

इस वाक्य में यह शब्द निकटवर्ती स्थिति को दर्शा रहा है अतः यह शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम है।

8. वह राजू का फार्महाउस है।

इस वाक्य में वह का प्रयोग दूरवर्ती वस्तु को संकेत करने के लिए किया गया है इसलिए वह निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आता है।

9. बे बहुत हिम्मत वाले लड़के हैं।

इस वाक्य में बे का प्रयोग दूरवर्ती वस्तु या व्यक्ति की दूरवर्ती स्थिति को दर्शाने के लिए किया जाता है। इस लिए बे शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम है।

10. यहाँ पर मेरा विधालय स्थित है।

यहाँ शब्द का प्रयोग विद्यालय की निकटवर्ती स्थिति को दर्शाने के लिए किया गया है इसलिए यहाँ शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आता है।

11. ये मेरा पेन है।

इस वाक्य में ये शब्द निकटवर्ती स्थिति का बोध करा रहा है अतः ये शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम है।

Leave a Comment