अनिश्चयवाचक सर्वनाम – परिभाषा और उदाहरण

Hindi Grammar

अनिश्चयवाचक सर्वनाम, सर्वनाम का एक महत्वपूर्ण भाग है आज के इस आर्टिकल में हम सर्वनाम के भेद और अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा और अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण को समझेंगे।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं जो की निम्नलिखित हैं, जिसमे से आज हम अनिश्चयवाचक सर्वनाम के बारे में पढ़ने वाले हैं-

  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम

अनिश्चयवाचक सर्वनाम परिभाषा

ऐसे सर्वनाम शब्द जिनसे किसी निश्चित वस्तु, व्यक्ति यक पदार्थ के बारे में बोध नहीं होता है, उन सर्वनाम को अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। अर्थात जो शब्द किसी वस्तु, व्यक्ति या पदार्थ के निश्चित होने का बोध नहीं कराते हैं अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

जैसे – कुछ, कोई, कहा, किसी, किसने, कोई इत्यादि।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम उदाहरण

  • आज हमारे घर मे कोई आ रहा है।
  • राहुल को कोई काम नही मिला है।
  • वह मुझसे कुछ कहना चाहता है।
  • दूध में कुछ डाला गया है।
  • उसको कुछ खाना है।
  • वह कहा जा रहा है।
  • मुझे मार्केट से कुछ सामान लेकर आना है।
  • उसको कोई नजर क्यों नहीं आ रहा है।
  • वहाँ कुछ रखा है।
  • वह कहा गया है।
  • फ़ोन पहले ही किसी ने ले लिया है।
  • तुम्हे किसने परेशान किया है।
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम के व्याख्या सहित उदाहरण
  • आकाश में कुछ चमक रहा है।

1. इस वाक्य में आकाश में कुछ चमकने के बारे में बताया जा रहा है जिसके बारे में जानकारी निश्चित नही है अतः कुछ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।

2. मुझे कुछ पैसे उधार दे दीजिए।

इस वाक्य में पैसो के उधार दिए जाने की बात चल रही है परन्तु उधार दी गई धनराशि निश्चित नही है अतः कुछ अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएगा।

3. आज हमारे घर मे कोई आ रहा है।

इस वाक्य में किसी के आने की बात की जा रही है और कोई शब्द आने वाले व्यक्ति की अनिश्चितता को दर्शाता है अतः कोई अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।

4. उसे कुछ खाना है।

यहा पर कुछ खाने की बात की जा रही है परन्तु कुछ शब्द खाने वाली वस्तु की अनिश्चितता को दर्शाता है इसलिए कुछ अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।

5. मुझे मार्केट में कोई मिल गया था।

इस वाक्य में किसी से मिलने के बारे में बताया जा रहा है जिसमे कोई शब्द मिलने वाले व्यक्ति की निशिचत पहचान का बोध नही करा पा रहा है अतः कोई शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएगा।

6. वह कहा गया है।

इस वाक्य में उसके कही जाने की बात की जा रही है परन्तु कहा शब्द से जाने वाली जगह का बोध नहीं हो रहा है अतः कहा अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।

7. वह किसी से मिलने गया है।

इस वाक्य में उसके किसी से मिलने के बारे में बताया गया है परन्तु किसी शब्द उस मिलने वाले व्यक्ति की निश्चिंत पहचान को नहीं बता रहा है इसलिए किसी शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।

8. वह कुछ कहना चाहता था।

यहाँ पर उसके द्वारा किसी बात के कहे जाने की बात हो रही है परन्तु कुछ शब्द से उस बात का बोध नही हो रहा है अतः कुछ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।

9. उसके लिए कोई रिश्ता आया है।

इस वाक्य में स्पष्ट है कि किसी व्यक्ति के लिए रिश्ता आया है परन्तु रिश्ता किस व्यक्ति के लिए आया है यह निश्चित नहीं हो पा रहा है अतः यह अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आता है।

Leave a Comment